चुड़ैल का खूनी कुआँ || Witch's Bloody Well ||

गांवों में एक कुआँ ही होता है जो लोगों की प्यास भुजाता है | गाँव में लोग कुएँ से ही पानी भरा करते है | लेकिन  क्या कुएँ पर किसी चुड़ैल का साया हो सकता है | ये कहानी है महाराष्ट्र के एक गाँव की जहाँ कुएँ ने गाँव के लोगों की प्यास छीन ली | क्यूँ लोग इस कुएँ से पानी नहीं भरते थे | क्यों धीरे धीरे पूरा गाँव खाली हो गया | 




इस गाँव में एक कुआँ हुआ करता था | गाँव के लोग इसी कुएँ से पानी भरा करते थे | एक दिन इसी गाँव की एक लड़की अचानक गायब हो गई | गाँव के लोगों ने खूब ढूँढा मगर उस लड़की का कुछ पता नहीं चला | अगले दिन गाँव के कुछ औरते उस कुएँ के पास पानी भरने गई और उन्होंने उस कुएँ में देखा की ये वही लड़की है जिसको कल सब ढूँढ रहे थे | वो लड़की मर चुकी थी और उसके शरीर में पानी भरने की वजह से वो ऊपर आ गई थी | लोगों को लगा की शायद इसका पैर फिसल गया होगा और वो डूब गई होगी | गाँव के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया |

गाँव की दो औरते उसी रात को कुएँ के पास पानी भरने गई | जिस दिन उस लड़की का अंतिम संस्कार किया था | उन औरतो ने उस लड़की को कुएँ के अन्दर बेठा हुआ देखा और वो औरते डर कर वहा से भाग गई | उन औरतो ने ये बात गाँव के लोगो को बताई की वो लड़की भयानक चुड़ैल बन चुकी है और वो कुएँ के अन्दर बेठी हुई है | 

गाँव के लोग जैसे ही उस कुएँ के पास गए तो वो चुड़ैल अब कुएँ के ऊपर बेठी हुई थी | ये देखकर गाँव के लोग वहां से भाग गए | उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था की ये सब क्या हो रहा है | ये चुड़ैल अब गाँव में आ चुकी थी और उसने गाँव के दो लोगो को मार दिया था | वो अब लोगो की जान की प्यासी बन चुकी थी | फिर से उसने दो और लोगो को मार दिया था | 



अब गाँव के लोगों ने उस चुड़ैल से छुटकारा पाने के लिए एक पंडित जी को बुलाया | पंडित जी ने आज रात 12:00 बजे पूजा करने की योजना बनाई | 12 बज चुके थे पूजा चालू थी तभी अचानक सामने से धुआं आने लगा लोग डर रहे थे | पंडित जी ने कहा की कोई भागेगा नहीं | वो चुड़ैल अचानक प्रकट हो गई | वो पास आती जा रही थी तभी अचानक वो गायब हो गई | लोग इधर उधर देखने लगे तभी अचानक वो लोगो के सामने आ गई | "पंडित जी ने उस चुड़ैल से कहा की" तू क्यों इन लोगो को मार रही है तू चाहती क्या है | "चुड़ैल ने कहा की" में सरपंच को मारना चाहती हूँ | क्यूंकि इसी ने मुझे मारा है | इसने अपने साथियो के साथ मिलकर मेरा बलात्कार किया और मुझे कुएँ में फेक दिया | इसके साथियो को तो मेने मार दिया अब इसकी बारी है | 


"पंडित जी ने कहा की" हमे इस बात का दुख है और इस सरपंच को सजा भगवान देगा | तू इसे माफ़ कर दे और तेरी आत्मा को शांति मिल जाएगी | में इसे माफ़ नहीं करुँगी | में आत्मा को शांति तभी मिलेगी जब में इसे मार दूंगी | इसने सरपंच को भी मार दिया | ये चुड़ैल अब जोर जोर से रोने लगी | आखिरकार इसकी आत्मा को शांति मिल गई और ये चुड़ैल हमेशा के लिए चली गई | 

लेकिन लोगों में डर अभी भी था और ये सब गाँव छोड़कर जाने लगे | अब गाँव धीरे धीरे पूरा खली हो गया | बड़े बुजुर्ग लोग कह गए है की अगर किसी की समय से पहले मौत हो जाये तो उसकी आत्मा भटकती है | अगर किसी इंसान के साथ कुछ गलत होता है तो वो भूत बनकर बदला जरुर लेता है | 

                                        

                                                                                                                                            Author (Tarun Kohli)