Dwarka Sector 9 Horror Place
हेल्लो दोस्तों | वैसे तो हमने भूतों के बहुत से किस्से सुने है | हमारे देश में ऐसे बहुत से स्थान है जहाँ भूत होने का दावा किया जाता है | हमारे देशो में अलग अलग स्थानों में भूत की कहानी आपको बहुत सुनने को मिलेगी | लोग कहते है की भूत ज्यादातर कब्रिस्तान, पीपल का पेड़, बरगत का पेड़, खाली खंडर मकानों, सुनसान रास्ते और किलो में दिखाई देते और सुनने को मिलते है | एक ऐसा ही किस्सा दिल्ली के द्वारका सेक्टर 9 में सोशल मीडिया पर खूब चर्चित था और आज भी चर्चित है |
दिल्ली के द्वारका सेक्टर 9 मेट्रो स्टेशन से कुछ ही कदमो की दुरी पर एक रास्ता है जो बहुत सुनसान रास्ता है | इस रास्ते पर दो पेड़ है एक पेड़ पीपल का है और दूसरा पेड़ नीम का है | इन पेड़ो के नीचे भगवान की कुछ मुर्तिया राखी हुई है | कुछ लोगो का कहना है की रात 12 बजे के बाद यहाँ कुछ अजीब सी हलचल होती है | इन पेड़ो के नीचे एक सफ़ेद साड़ी में एक आत्मा बेठी हुई नज़र आती है | ये आत्मा रात को ही नज़र आता है और यहाँ से गुजरने वाली गाडियों से लिफ्ट मांगती है और फिर अचानक गायब हो जाती है |
इस रास्ते पर जाते ही कुछ अजीब सी चीजे होने लगती है | हवाए भी बदल जाती है | घबराहट होने लगती है | ये आत्मा ज्यादातर बाइक वालो को दिखाई देती है और फिर अचनक गायब हो जाती है | ये रास्ता अब पूरी तरह हॉरर प्लेस में बदल चूका है | रात 11-12 बजे के बाद इस रस्ते में गाडियों की आवाजाही बंद हो जाती है | कोई भी रात को इस रस्ते पर आता जाता नहीं है |
सुनने में आया था की इस रस्ते में एक बार एक औरत और उसके बच्चे की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी और वो औरत लोगो से मदद मांग रही थी और उस औरत और बच्चे की मौत हो गई थी | लोगो का कहना था की शायद ये वही औरत की आत्मा है जो लोगो को दिखाई देती है | ये आत्मा उसी पेड़ के नीचे बेठी हुई और चलती हुई नज़र आती है |
0 टिप्पणियाँ