भूत की कहानी || रास्ते की चुड़ैल ||

ये कहानी है मुंबई के पास शूटिंग रेंज की | जहाँ लोग रात में जाने से डरते है | ये रास्ता रात में क्यों इतना डरावना हो जाता है | आखिर क्या था इस रास्ते में जो लोग जाने से डरते है | दिन में तो ये रास्ता बिलकुल ठीक रहता है लेकिन रात होते ही ये रास्ता वीरान हो जाता है | चलिए जानते है | 


कुछ साल पहले की बात है जब एक अकेली लड़की अपनी कार में इस रास्ते से जा रही थी तभी तीन लडको ने इस लड़की से लिफ्ट मांगी | इस लड़की ने इन तीनो लडको को लिफ्ट दे दी | इन लडको ने इस लड़की को अकेला देखकर इसके साथ जबरदस्ती करने की कौशिश करी | फिर इन लडको ने बन्दुक की नौक पर उस लड़की को जंगल में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया और उस लड़की को मार दिया | फिर इन लडको ने इस लड़की को वहीँ जंगल में दफना दिया ताकि पुलिस से बचा जा सके | ये तीनो लड़के उसकी कार लेकर वहा से भाग गए |

इस लड़की के घर वालों ने बहुत तलाश करी मगर इस लड़की का कुछ पता नहीं चला | पुलिस को भी सूचित किया गया लेकिन पुलिस को भी कोई सुराग नहीं मिला | उस रात खूब बारिश को हो रही थी तेज हवाये चल रही थी | चारो तरफ कोहरा था | 

तेज हवाओ और कोहरो के बीच इसी जमीन से उस लड़की की आत्मा निकली और उसने एक चुड़ैल का रूप धारण कर लिया | ये अब इस रास्ते पर भटकने लगी | ये रात को बड़ी तेज तेज रोने और चिल्लाने लगती है | जब भी कोई गाडी इस रास्ते पर जाती है ये चुड़ैल उनके सामने आ जाती है और अचानक गायब भी हो जाती है |


एक बार इस रास्ते से एक कार गुजर रही थी ये चुड़ैल अपना वेश बदलकर उनसे लिफ्ट मांगने लगी | इस कार में बेठे लोगों ने इसको लिफ्ट दे दी | थोड़ी दूर चलने के बाद ये चुड़ैल अचानक गायब हो गई | ये देखकर ये लोग हेरान हो गए और बड़ी तेज वहां से भाग गए | इस तरह ये चुड़ैल सभी की गाडियों के पीछे पीछे भागने लगी | इसको देखकर लोग अपने गाडी की स्पीड बड़ा लेते है | लोगों में अब इस चुड़ैल का खोफ हो चूका था | लोगों ने इस रास्ते पर जाना धीरे धीरे छोड़ दिया | 

सबसे अच्छी बात ये थी की ये चुड़ैल किसी को भी नुक्सान नहीं पहुंचती थी बल्कि ये लोगों को अपने होने का एहसास कराती थी | ये बताना चाहती थी की मेरे साथ क्या हुआ था | लेकिन कोई समझ नहीं पता था | जब ये बात पुलिस को पता चली तो पुलिस ने इस रास्ते की छानबीन शुरू की | पुलिस को भी ये चुड़ैल नज़र आई | चुड़ैल का चेहरा पुलिस को थोडा थोडा किसी से मिलता जुलता लगा | पुलिस ने अपना रिकॉर्ड चेक किया और देखा की ये तो वही लड़की है जो कुछ महीने पहले गायब हुई थी | पुलिस ने इसकी सुचना इसके घरवालो को दी | 


जब इसके घरवाले पुलिस के साथ इस जंगल में आये तो ये चुड़ैल अपने घरवालो के सामने आ गई और खूब रोने लगी | इसके घरवाले भी खूब रोने लगे | "इसके पिता ने पूछा" बेटी तू कहाँ थी हमने तुझे कितना ढूंडा | अब इसने बताया की पापा में मर चुकी हूँ | मेरा बलात्कार करके और मुझे मार कर इस जंगल में दफना दिया गया था | 

पुलिस ने उस जगह को खुदवाया और उसकी लाश को बाहर निकाला | पुलिस को खुदाई करते समय एक ऐसा सुराग मिला जिससे की वो तीनो लड़के पकडे गए | अदालत ने उन लडको को फांशी की सजा सुनाई | अब जाकर इस लड़की की आत्मा को शांति मिली | ये लड़की इसलिए भटक रही थी क्यूंकि इसको बदला लेना था | 



                                                                                                                                      Author (Tarun Kohli)