प्लीज एक बार जरुर पढ़े || Please Ek Baar Zarur Padhe ||

मेरा नाम नितिन है | जब में दसवी कक्षा में पढ़ता था | मुझे पता ही नहीं था प्यार क्या होता है | बस में स्कूल से घर और घर से स्कूल आता जाता था | में बिलकुल नहीं जनता था की प्यार भी कुछ होता है | में प्यार से बिलकुल अनजान था | 


जब में स्कूल जाने के लिए निकलता था तो सामने से एक लड़की आती थी और मुझे देखकर मुस्कुराके चली जाती थी | वो रोज मुझे देखकर मुस्कुराती थी | फिर में भी उसे देखकर मुस्कुराकर चला जाता था | 

ये सिलसिला कुछ महीनो तक ऐसा ही चलता रहा | मगर में नहीं समझा की ये लड़की मुझे देखकर क्यों मुस्कुराती है | जब में 12 वीं कक्षा में आया तब मेरे नए दोस्त बने चुके थे | जब ये बात मेने अपने नए दोस्तों को बताई तो उन्होंने कहा की इसे प्यार कहते है | वो लड़की तुझे प्यार करती है |


मेरे दोस्तों ने मुझे प्यार के बारे में बताया | मुझे तब पता चला की प्यार किसे कहता है | मेरे दोस्तों ने कहा की :- वो लड़की तुझसे प्यार करती है तभी तुझे रोज देखकर मुस्कुराती है | तू उससे बात करना शुरू कर | मेने कहा की :- मुझे डर लगता है और मेने आज तक कभी भी किसी लड़की से बात नहीं की है |

अब मुझे उस लड़की से प्यार हो गया था और में उससे बहुत प्यार करने लगा था | लेकिन में उस लड़की से बात करने से डरता था | में उस लड़की से कैसे कहूं की में तुमसे प्यार करता हूँ | 

जब में स्कूल जाने के लिए निकला तो वो लड़की सामने से आ रही थी | मेने ये सोच लिया था की जब वो मुझे देखकर मुस्कुराएगी तो में उससे बात करने की कोशिश करूँगा | 


लेकिन इस बार भी मेरी हिम्मत नहीं हुई और वो लड़की मुस्कुराकर चली गई | में उससे बात करने के लिए तड़प रहा था | 

अगले दिन जब वो मुझे दिखाई दी तो उसने मुझे देखकर अपना रास्ता ही बदल दिया और वो बिना मुस्कुराये चली गई | ये देखकर में थोडा उदास हो गया | फिर मेने सोचा की चलो कल जब वो दिखेगी तो बात करने की कौशिश करूँगा | 

इस बार भी उसने मुझे देखकर रास्ता बदल लिया और बिना मुस्कुराये चली गई | अब में बहुत उदास हो गया था | आखिर वो ऐसा मेरे साथ क्यों कर रही थी | 

अब मुझे ये लगने लगा था की वो मुझे Ignore कर रही है | लेकिन में उसकी एक मुस्कराहट के लिए तड़प रहा था | में उससे बात करने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था | 


आखिरकार में उससे बात करने जा रहा था की मेने उसको किसी और लड़के के साथ देख लिया | ये देखकर मेरे दिल टूट गया | फिर मुझे लगा की शायद ये लड़का इसका भाई होगा | लेकिन में गलत था |

वो लड़की इस लड़के से प्यार करने लगी थी | इसीलिए इसने मुझे देखकर मुस्कुराना बंद कर दिया था | इन सब में सबसे बड़ी गलती मेरी थी | 

मेने ही अपने प्यार का इजहार करने में बहुत देरी कर दी | में आज भी उस लड़की से प्यार करता हूँ | ये मेरा पहला प्यार था | मेरा पहला प्यार अधुरा रह गया | 


                                                                                                                                Author (Tarun Kumar)