स्कूल में चुड़ैल || School Main Chudail ||


ये कहानी है दिल्ली के एक प्राइवेट स्कूल की जहाँ एक चुड़ैल ने अपना खोफ फेला रखा है | ये स्कूल बिलकुल वीरान पड़ा है कोई बच्चा इस स्कूल में पड़ने नहीं जाता और नहीं ही कोई इस स्कूल में पढाने आता है | ये स्कूल तो बस नाम का ही रह गया है ये तो एक चुड़ैल का घर बन चूका है |   



गर्मियों का समय था | स्कूल की, गर्मियों की छुट्टी पड़ने वाली थी आज स्कूल का आखरी दिन था | कुछ सरारती बच्चो ने स्कूल की छुट्टी के समय तक़रीबन 12:30 बजे स्कूल में काम करने वाली एक गूंगी लड़की को स्कूल के सबसे ऊपर वाले कमरे में बड़ी चलाकी से बंद कर दिया और कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी | वो लड़की आवाज लगाने की कौशिश कर रही थी मगर वो बोल नहीं पाती थी | किसी को भी उसकी आवाज सुनाई नहीं दी | अब स्कूल खाली हो चूका था | वो लड़की रो रही थी गूंगी आवाज में चिल्ला रही थी | 

वैसे तो स्कूल में एक चोकीदार होता है मगर वो भी स्कूल के छोट्टीऔ में अपने गाँव चला गया | वो लड़की भूकी प्यासी तड़पती रही | आखिरकार उसने 5 वें दिन अपनी सांस छोड़ दी | वो लड़की तड़प तड़प कर मर गई | दो महीने बीत जाने पर जब स्कूल खोले गए तो स्कूल के लोगो को बहुत बदबू आने लगी | उन्होंने जब ऊपर जाके देखा तो उस लड़की की लाश पड़ी हुई थी | स्कूल के लोगो ने ये बात पुलिस से छुपाई और उस लड़की की लाश को पीछे जंगल में दफना दिया | ताकि स्कूल की बदनामी से बचा जा सके |

ये घटना किसी भी बच्चो को नहीं पता थी | ये घटना सिर्फ और सिर्फ स्कूल के प्रिंसिपल और चोकीदार को पता थी | स्कूल के प्रिंसिपल ने इस घटना को किसी को बताने से मना किया था | 

स्कूल खुलने के दो दिन बाद ही चोकीदार को उस लड़की का भयानक चेहरा दिखाई दिया और उसने ये बात प्रिंसिपल को बताई की वो लड़की चुड़ैल बन चुकी है | लेकिन प्रिंसिपल ने उसकी बात नहीं मानी और उसी शाम को चोकीदार की मौत हो गई | फिर दो दिन बाद उस प्रिंसिपल की भी मौत हो गई | इन सबके बाद वो चुड़ैल अब उन बच्चो के पीछे पड़ी थी जिन्होंने उसे कमरे में बंद किया था | एक सप्ताह के अन्दर अन्दर उस चुड़ैल ने उन बच्चो को भी मार दिया | ये चुड़ैल वाली बात पुरे स्कूल में फेल गई | सभी बच्चो ने स्कूल आना बंद कर दिया |



जैसे ही ये बात उच्च अधिकारिओ को पता चली तो उन्होंने उस स्कूल को शील कर दिया | आज तक उस स्कूल को नहीं खोला गया | वो चुड़ैल आज भी वहा भटकती है | आस पास के लोगो का कहना है की वो चुड़ैल खिड़की से देखती है | आज वो स्कूल एक खंडर बन चूका है | कोई भी उस स्कूल के पास नहीं जाता है | 




Author (Tarun Kohli)