भूत की कहानी - स्कूल में चुडैल
ये कहानी एक स्कूल की है जहाँ एक चुडैल का साया था | इस स्कूल में हर रात कुछ न कुछ डरावना होता रहता था | जैसे की बच्चो के टेबल का टूटना, ब्लैक बोर्ड पर डरवाने चित्र बनना, छत के पंखे का टेड़ा होना |
आखिर इस स्कूल में चुड़ैल कहाँ से आई थी | चलिए जानते है |
मुंबई के एक प्राइवेट स्कूल में कुछ सफाई कर्मचारी काम करते थे | इन कर्मचारियो में एक लड़की भी थी | जो बहुत खूबसूरत थी | ये लड़की बहुत मेहनत करती थी |
एक दिन एक कर्मचारी ने इस लड़की से प्यार का इजहार किया | लेकिन ये लड़की बहुत नाराज़ हो गई और उसने उस कर्मचारी को सबके सामने थप्पड़ मार दिया |
फिर इस लड़की ने इस कर्मचारी की शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल से कर दी | स्कूल के प्रिंसिपल ने उस कर्मचारी को लड़की से माफ़ी मांगने को कहा |
इस कर्मचारी ने लड़की से माफ़ी मांगी और प्रिंसिपल ने उस कर्मचारी को आखरी चेतावनी देकर छोड़ दिया |
कुछ समय बीत जाने के बाद स्कूल में एक (Festival) फेस्टिवल होने वाला था | इसीलिए स्कूल के प्रिंसिपल ने स्कूल की सफाई कराने का आदेश दिया |
प्रिंसिपल ने उसी कर्मचारी को छत पर रखी पानी की टंकी को साफ़ करने को कहा और साथ में उस लड़की को भी इस कर्मचारी की मदद करने को कहा |
जब ये दोनों छत पर गए तो इस कर्मचारी ने बदला लेने के लिए इस लड़की को मौका देखकर पानी की टंकी में धक्का दे दिया | वो लड़की तड़पने लगी |
इस कर्मचारी ने नीचे आकर स्कूल के प्रिंसिपल को बताया की इस लड़की का पैर फिसल गया और वो पानी की टंकी में गिर गई |
अब प्रिंसिपल और दुसरे कर्मचारी भी दोड़ कर छत पर गए और उस लड़की को पानी की टंकी से बाहर निकाला गया | आखिरकार उस लड़की की मौत हो गई |
तीन दिन बाद
तीन से चार दिन बाद स्कूल में कुछ हल चल होने लगी | जैसे ही स्कूल सुबह चालू हुआ और चोकीदार ने क्लास रूम के दरवाजे खोले तो क्या देखा की स्कूल के सभी ब्लैक बोर्ड पर डरावने चित्र बने हुए थे | चोकीदार को लगा की ये बच्चो की शरारत है |
अगली सुबह कुछ अलग हुआ | स्कूल के सभी पंखे नीचे गिरे हुए थे | प्रिंसिपल ने चोकीदार को बहुत डाटा और कहाँ की तुम्हारी ड्यूटी रात को जागने की है न की सोने | ये कैसे हुए और किसने किया |
चोकीदार ने कहाँ की सर मुझे नहीं पता की ये सब कैसे हुआ |
अगले सुबह जब दरवाजे खोले गए तो बाथरूम के सभी शीशे टूटे हुए थे | इस बार चोकीदार को प्रिंसिपल ने नौकरी से निकाल दिया और रात की ड्यूटी उस कर्मचारी की लगाई जिसने उस लड़की को पानी की टंकी में धक्का दिया था |
जब ये कर्मचारी रात को स्कूल की चोकिदारी कर रहा था तो इसने देखा की एक लड़की पानी की टंकी के ऊपर बेठी हुई है |
इस कर्मचारी ने जब ऊपर जाके देखा तो ये वही लड़की थी जिसको इस कर्मचारी ने मारा था और ये लड़की एक चुड़ैल बन चुकी थी | इसे देखकर ये कर्मचारी डर गया और भागने की कौशिश करने लगा |
छत के सभी दरवाजे अपने आप बंद हो गए | ये कर्मचारी दरवाजा खोलने की कौशिश कर रहा था लेकिन दरवाजा नहीं खुल रहा था |
ये कर्मचारी जब दरवाजा खोलने की कौशिश कर रहा था तभी अचानक वो चुड़ैल इसके पीछे खड़ी हो गई | ये चुड़ैल इस कर्मचारी को उस पानी की टंकी के पास ले गई जहाँ इसकी मौत हुई थी |
इस चुड़ैल ने इस कर्मचारी को उसी पानी की टंकी में धक्का दे दिया | अब इस कर्मचारी की मोके पर ही मौत हो गई | इस तरह इस चुड़ैल ने अपना बदला लिया |
ये चुड़ैल सिर्फ अपना बदला लेना चाहती थी और इसने उसे मार कर अपना बदला ले लिया |
इस कर्मचारी की मौत के बाद स्कूल में सब ठीक ठाक चल रहा था | अब कोई भी हल चल नहीं हो रही थी |
लेकिन स्कूल के लोगो को अभी तक ये पता नहीं चला की ये कर्मचारी पानी की टंकी के पास क्यों गया था |
Bhoot Ki Kahani Hindi | Darawni Bhoot Ki Kahani | Bhoot Ki Kahani Horror Story | Bhoot Ki Kahani Real Video | Kyunki Bhoot Ki Kahani | Chudail Bhoot Ki Kahani | Bhoot Ki Kahani Lyrics In Hindi | Bhoot Ki Kahani Acchi Acchi | bhoot ki kahani hindi mein | bhoot ki kahani hindi story | bhoot ki kahani hindi book | bhoot ki kahani hindi lyrics | bhoot ki kahani hindi mai | bhoot ki kahani hindi real | bhoot ki kahani hindi likhit | bhoot ki kahani hindi read | bhoot ki kahani hindi me | bhoot ki kahaniyan hindi mein | horror story in hindi | horror story for kids | horror story bhoot ki kahani | horror story for kids in hindi | horror story books in hindi | horror story writing | horror story in english | horror story movie | horror story writing for class 9 | horror story video | horror story in hindi
लेखक - तरुण कुमार
0 टिप्पणियाँ