Best 5+ Horror Story - भूत की कहानी
पहली - First
एक भूतिया कब्रिस्तान | Ek Bhootiya Kabristan | भूतिया कब्रिस्तान की कहानी हिंदी में | @Kahaniya_Forever
एक भूतिया कब्रिस्तान
कब्रिस्तान इस नाम को सुनने में ही डर लगता है | अगर आप से कोई कहे की एक रात आप कब्रिस्तान में रुकोगे तो आपको पुरे 50 हाजार रुपए मिलेंगे | तो क्या आप रुकोगे? नहीं न |
बंगाल में एक कब्रिस्तान है जो भूतो का कब्रिस्तान के नाम से महशूर है | इस कब्रिस्तान में रात को कोई भी नहीं जाता है और अगर कोई चला भी गया तो वापस लौट कर नहीं आया |
ये कब्रिस्तान जंगल से घिरा हुआ है | इस कब्रिस्तान में जाने का सिर्फ एक ही रास्ता है | बाकी चारो तरफ खौफनाक जंगल है | इस कब्रिस्तान को शाम 6 बजे के बाद बंद कर दिया जाता है |
इस कब्रिस्तान का रास्ता शुरू होते ही अजीब अजीब आवाजे सुनाई देती है | रास्तो पर डेली टोकटा पड़ा हुआ मिलता है | लेकिन ये नहीं पता की ये टोकटा कौन करता है |
अगर गलती से कोई भी इन टोकटो पर पैर रख देता है तो उनकी जिंदगी ज्यादा दिन तक नहीं रहती और उनके परिवार पर मुसीबत के काले बादल छा जाते है |
जब भी कोई लाश इस रस्ते से जाती है तो लोग बहुत संभल कर चलते है |
बीच रास्तो में गुड्डे और गुड़िया पड़ी रहती है इन गुड्डे और गुड़ियों पर लाल रंग लगा होता है | पेड़ो पर गुडिया उलटी लटकती हुई रहती है |
इस कब्रिस्तान के पीछे एक छोटा सा दलदल है | इस दलदल का पानी बिलकुल काला है | सुना है की ये दलदल लोगो को अपनी तरफ आकर्षित करता है |
एक बार कुछ लोग एक लाश को दफ़नाने आये थे | लोगो ने इस लाश को दफना दिया और चले गए लेकिन तीन लोग वहा रुक गए | ये तीनो इस दलदल को देखने गए थे |
जैसे ही ये तीनो इस दलदल के पास गए किसी चीज ने इन तीनो को दलदल में धक्का दे दिया और इनकी आवाज सुनकर कुछ लोग भाग कर इनके पास आये |
जैसे ही ये लोग इनको बचाने की कौशिश कर रहे थे तभी दलदल के उस पार एक भयानक चेहरा इनके सामने आया | ये इतना डरवाना था की ये सभी लोग उस चेहरे को देखकर भाग गए |
ये तीनो चिल्लाते रहे बचाओ बचाओ लेकिन किसी ने भी इन्हें नहीं बचाया और वो अपनी जान बचा कर भाग गए | इन तीनो की दलदल में डूब कर मौत हो गई |
कब्रिस्तान के इस दलदल में इस तरह बहुत लोगों की मौते हुई है | एक बार लोगों ने इस दलदल को खाली कर दिया था |
लेकिन अगले दिन ये दलदल वापस कीचड़ और पानी से भर गया |
इस कब्रिस्तान में लाईट तो है लेकिन रात में ये सभी लाईट अपने आप बंद हो जाती है | पूरा कब्रिस्तान और इसके रास्ते में बिलकुल अँधेरा छा जाता है |
रात 7 से 10 बजे के बीच इस कब्रिस्तान में बिलकुल सन्नाटा हो जाता है | इस कब्रिस्तान में तो रात में पंछी भी पैर नहीं रखता है |
इस कब्रिस्तान में रात 10 बजे के बाद तो बहुत तेज रोने और चिल्लाने की आवाजे आती है | रात में अंधेरो के बीच गुड्डे और गुड़िया की आंखे चमकती है |
क्या आपने पहले कभी ऐसे किसी कब्रिस्तान के बारे में सुना है? अगर हा तो हमे कमेंट में जरुर बताना |
दूसरी - Second
सत्य भूत की कहानी - डायन का साया - रियल डायन की कहानी इन हिंदी - कहानिया फॉरएवर
भूत की कहानी - डायन का साया
एक ऐसी जगह जहाँ एक डायन ने अपना खोफ फेला रखा है | इस जगह पर कोई भी जाने को तैयार नहीं होता है | इस जगह को क्यों बंद करना पड़ा | आखिर ये डायन कौन है |
ये कहानी दिल्ली के एक सुनसान रस्ते की है | रात 8 बजे के बाद इस रस्ते से कोई भी व्यक्ति नहीं गुजरता है | रात तो छोड़ो लोग दिन में भी उस रस्ते पर जाना नहीं चाहते है |
पहले ये रास्ता बिलकुल ठीक था | इस रस्ते में पहले चहल पहल रहती थी | लेकिन धीरे धीरे लोगों ने इस रस्ते पर जाना बंद कर दिया |
लोगों का कहन था की इस रस्ते में एक डायन है जो लोगो से लिफ्ट मांगती है | लोग जब गाडी नहीं रोकते तो वो डायन अपने आप गाडी में आ जाती और अपने आप गायब भी हो जाती |
एक दिन एक गाडी इस रस्ते से गुजर रही थी उसमे दो लोग बेठे थे | अचानक इनकी गाडी ख़राब हो गई | ये दोनों लोग गाडी से उतरे और गाडी ठीक करने लगे |
तभी अचानक एक औरत उनके पास आई और उस औरत ने इनसे लिफ्ट मांगी | इन्होने कहाँ की मैडम गाडी ख़राब है | आप दूसरी गाडी से लिफ्ट मांग लो |
इस औरत ने कहाँ की अब गाडी ठीक है आप चालु करके देखो | ये दोनों लोग गाडी में बेठ गए और गाडी चालु करने लगे | गाडी बिना ठीक करे चालू हो गई |
इन दोनों लोगो को अचम्भा हुआ की गाडी बिना ठीक करे कैसे चालू हो गई |
इन दोनों ने उस औरत को भी गाडी में बिठा लिया | गाडी थोड़ी दूर चलने के बाद इन दोनों में से किसी एक ने पुछा की मैडम आप कहाँ जाओगी?
इस औरत ने कोई जवाब नहीं दिया | इन दोनों ने जब पीछे मुड़कर देखा तो वो औरत गायब हो चुकी थी | ये दोनों बहुत डर गए | इन्होने गाडी की स्पीड बड़ा दी और वहां से भाग गए |
इस घटना के बारे में जब लोगो को पता चला तो लोगों ने इनका मजाक बनाया | अब ये घटना धीरे धीरे सबके साथ होने लगी |
लोगो को अब विश्वाश हो गया था की इस रस्ते पर एक डायन घुमती है और लोगों से लिफ्ट मांगती है |
एक बार तो ये डायन एक कार से भी तेज दोड़ रही थी | कार में बेठे लोगों ने डर कर अपनी कार की स्पीड बढाई और वहां से भाग गए |
ये डायन कभी कभी अचानक लोगो की कार के बिलकुल सामने आ जाती है | इस वजह से इस रस्ते पर बहुत एक्सीडेंट भी हुए है |
लोगों का तो ये भी कहना है की इस डायन को पेड पर उल्टा लटकता हुआ भी देखा गया है |
लेकिन अभी तक ये पता नहीं चला की ये डायन कौन थी और कहाँ से आई थी |
दरअसल ये डायन एक औरत थी | जरुर इस औरत के साथ कुछ गलत हुआ था | जिसकी आत्मा इस रस्ते पर भटक रही है |
ये आत्मा अपने होने का लोगों को अहसास करा रही है | लेकिन लोगों ने इसे डायन का नाम दे दिया | शायद ये लोगों को कुछ बताना चाहती होगी |
लेकिन लोग डर कर वहा से भाग जाते है और इस रस्ते पर दुबारा नहीं जाते | जैसे जैसे लोगों को इस डायन के बारे में पता चलता है | लोग इस रस्ते से जाना मना कर देते है |
तीसरी - Third
भूत की कहानी - Bhoot Ki Kahani - स्कूल में चुडैल - Kahaniya Forever
भूत की कहानी - स्कूल में चुडैल
ये कहानी एक स्कूल की है जहाँ एक चुडैल का साया था | इस स्कूल में हर रात कुछ न कुछ डरावना होता रहता था | जैसे की बच्चो के टेबल का टूटना, ब्लैक बोर्ड पर डरवाने चित्र बनना, छत के पंखे का टेड़ा होना |
आखिर इस स्कूल में चुड़ैल कहाँ से आई थी | चलिए जानते है |
मुंबई के एक प्राइवेट स्कूल में कुछ सफाई कर्मचारी काम करते थे | इन कर्मचारियो में एक लड़की भी थी | जो बहुत खूबसूरत थी | ये लड़की बहुत मेहनत करती थी |
एक दिन एक कर्मचारी ने इस लड़की से प्यार का इजहार किया | लेकिन ये लड़की बहुत नाराज़ हो गई और उसने उस कर्मचारी को सबके सामने थप्पड़ मार दिया |
फिर इस लड़की ने इस कर्मचारी की शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल से कर दी | स्कूल के प्रिंसिपल ने उस कर्मचारी को लड़की से माफ़ी मांगने को कहा |
इस कर्मचारी ने लड़की से माफ़ी मांगी और प्रिंसिपल ने उस कर्मचारी को आखरी चेतावनी देकर छोड़ दिया |
कुछ समय बीत जाने के बाद स्कूल में एक (Festival) फेस्टिवल होने वाला था | इसीलिए स्कूल के प्रिंसिपल ने स्कूल की सफाई कराने का आदेश दिया |
प्रिंसिपल ने उसी कर्मचारी को छत पर रखी पानी की टंकी को साफ़ करने को कहा और साथ में उस लड़की को भी इस कर्मचारी की मदद करने को कहा |
जब ये दोनों छत पर गए तो इस कर्मचारी ने बदला लेने के लिए इस लड़की को मौका देखकर पानी की टंकी में धक्का दे दिया | वो लड़की तड़पने लगी |
इस कर्मचारी ने नीचे आकर स्कूल के प्रिंसिपल को बताया की इस लड़की का पैर फिसल गया और वो पानी की टंकी में गिर गई |
अब प्रिंसिपल और दुसरे कर्मचारी भी दोड़ कर छत पर गए और उस लड़की को पानी की टंकी से बाहर निकाला गया | आखिरकार उस लड़की की मौत हो गई |
तीन दिन बाद
तीन से चार दिन बाद स्कूल में कुछ हल चल होने लगी | जैसे ही स्कूल सुबह चालू हुआ और चोकीदार ने क्लास रूम के दरवाजे खोले तो क्या देखा की स्कूल के सभी ब्लैक बोर्ड पर डरावने चित्र बने हुए थे | चोकीदार को लगा की ये बच्चो की शरारत है |
अगली सुबह कुछ अलग हुआ | स्कूल के सभी पंखे नीचे गिरे हुए थे | प्रिंसिपल ने चोकीदार को बहुत डाटा और कहाँ की तुम्हारी ड्यूटी रात को जागने की है न की सोने | ये कैसे हुए और किसने किया |
चोकीदार ने कहाँ की सर मुझे नहीं पता की ये सब कैसे हुआ |
अगले सुबह जब दरवाजे खोले गए तो बाथरूम के सभी शीशे टूटे हुए थे | इस बार चोकीदार को प्रिंसिपल ने नौकरी से निकाल दिया और रात की ड्यूटी उस कर्मचारी की लगाई जिसने उस लड़की को पानी की टंकी में धक्का दिया था |
जब ये कर्मचारी रात को स्कूल की चोकिदारी कर रहा था तो इसने देखा की एक लड़की पानी की टंकी के ऊपर बेठी हुई है |
इस कर्मचारी ने जब ऊपर जाके देखा तो ये वही लड़की थी जिसको इस कर्मचारी ने मारा था और ये लड़की एक चुड़ैल बन चुकी थी | इसे देखकर ये कर्मचारी डर गया और भागने की कौशिश करने लगा |
छत के सभी दरवाजे अपने आप बंद हो गए | ये कर्मचारी दरवाजा खोलने की कौशिश कर रहा था लेकिन दरवाजा नहीं खुल रहा था |
ये कर्मचारी जब दरवाजा खोलने की कौशिश कर रहा था तभी अचानक वो चुड़ैल इसके पीछे खड़ी हो गई | ये चुड़ैल इस कर्मचारी को उस पानी की टंकी के पास ले गई जहाँ इसकी मौत हुई थी |
इस चुड़ैल ने इस कर्मचारी को उसी पानी की टंकी में धक्का दे दिया | अब इस कर्मचारी की मोके पर ही मौत हो गई | इस तरह इस चुड़ैल ने अपना बदला लिया |
ये चुड़ैल सिर्फ अपना बदला लेना चाहती थी और इसने उसे मार कर अपना बदला ले लिया |
इस कर्मचारी की मौत के बाद स्कूल में सब ठीक ठाक चल रहा था | अब कोई भी हल चल नहीं हो रही थी |
लेकिन स्कूल के लोगो को अभी तक ये पता नहीं चला की ये कर्मचारी पानी की टंकी के पास क्यों गया था |
चौथी - Forth
भूत की कहानी - महल की चुड़ैल | Mahal Ki Chudail | हिंदी में - कहानिया फॉरएवर
भूत की कहानी - महल की चुड़ैल
जयपुर में एक खुबसूरत महल हुआ करता था | यह महल आज खंडर हो चूका है | न जाने इस महल को किसकी नज़र लग गई | आखिरकार यह खुबसूरत महल क्यू खंडर बन गया |
दरअसल ये कहानी आज से 800 साल पुरानी है | यह महल एक राजा का हुआ करता था | इस महल में राजा और उसका परिवार रहा करता था | ये राजा बहुत अकड़ में रहा करता था |
इस राजा की एक पत्नी और 5 बच्चे थे | इस महल में नौकर और नौकरानीयो को मिलकर कुल 10 से 15 लोग रहते थे | ये राजा अपने नौकरों पर बहुत अत्याचार करता था |
एक दिन एक नौकरानी राजा के कमरे की सफाई कर रही थी | उस नौकरनी को अकेला देखकर राजा की नियत ख़राब हो गई | राजा ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कौशिश करी | वो नौकरनी राजा से बचने के लिए भाग रही थी लेकिन राजा ने उसका बलात्कार कर दिया |
राजा डर गया था की कही ये बाहर सबको बता न दे | इसलिए राजा ने अपनी तलवार से उसका गला काट दिया | फिर राजा ने अपने दरबारों से कहकर उस नौकरनी को पीछे के जंगल में दफना दिया |
कुछ दिनों तक इस महल में सब ठीक चल रहा था | लेकिन कुछ दिन बाद वो नौकरानी राजा के सपने में आने लगी | राजा जब भी सोने जाता वो नौकरानी उसकी छाती में बैठकर उसका गला दबाने लगती थी | राजा अचानक नींद से उठ जाता था और घबरा जाता था | राजा अब डर गया था |
अगली रात राजा सोने जा रहा था | उसको नींद नहीं आ रही थी वो उसी नौकरानी के बारे में सोच रहा था | तभी वो अपनी बालकनी में जंगल की तरफ देखने लगा |
अचानक वही नौकरानी दिखाई दी उसको देखकर राजा बिलकुल डर गया था क्यूंकि उस नौकरानी ने एक चुड़ैल का रूप धारण कर लिया था |
उस चुड़ैल को देखकर राजा ने अपने कमरे की सभी खिडकियों को बंद कर दिया | राजा अब बहुत ज्यादा डर गया था उसको समझ नहीं आ रहा था की वो अब क्या करे | राजा ये बात किसी को बता भी नहीं सकता था |
उसी रात इस चुड़ैल ने उन दरबारों को मार डाला जिसने राजा का साथ दिया था | अगली रात राजा की पत्नी की भी हत्या कर दी गई | महल के सभी लोग अब डरने लगे थे | सभी नौकर और नौकरानिया महल की नौकरी छोड़ कर जाने लगे थे |
इस बार इस चुड़ैल ने महल के पांच और दरबारों को मार दिया | अब बचे हुए सभी दरबार भी गए | इस महल में अब बस राजा और उसके पांच बच्चे बचे थे | अब राजा ने अपने बच्चो के साथ इस महल से भागने का निणय किया |
राजा इस महल से भागने के लिए अपनी धन दौलत समेट रहा था | राजा ने जैसे ही महल का दरवाजा खोला वो चुड़ैल सामने आ गई और उसने तलवार से राजा और उसके सभी बच्चो की गर्दन काट दी |
इस चुड़ैल ने इस महल के सभी लोगो को मार दिया | ये चुड़ैल इस महल में भटकने लगी | उस दिन से लेकर आज तक इस महल में कोई भी नहीं जाता |
ये चुड़ैल आज भी इस महल में भटकती है | कोई भी इस महल में जाने की कौशिश नहीं करता | जो भी इस महल में जाता है वो जिन्दा वापस नहीं आता |
लोगो का कहना है की इस महल से रात को जोर जोर से हसने की आवाजे आती है | ये महल आज खंडर हो चूका है |
पाँचवी - Fifth
भूत की कहानी || रास्ते की चुड़ैल || Raste Ki Chudail || हिंदी में ||
भूत की कहानी || रास्ते की चुड़ैल ||
ये कहानी है मुंबई के पास शूटिंग रेंज की | जहाँ लोग रात में जाने से डरते है | ये रास्ता रात में क्यों इतना डरावना हो जाता है | आखिर क्या था इस रास्ते में जो लोग जाने से डरते है | दिन में तो ये रास्ता बिलकुल ठीक रहता है लेकिन रात होते ही ये रास्ता वीरान हो जाता है | चलिए जानते है |
कुछ साल पहले की बात है जब एक अकेली लड़की अपनी कार में इस रास्ते से जा रही थी तभी तीन लडको ने इस लड़की से लिफ्ट मांगी | इस लड़की ने इन तीनो लडको को लिफ्ट दे दी | इन लडको ने इस लड़की को अकेला देखकर इसके साथ जबरदस्ती करने की कौशिश करी | फिर इन लडको ने बन्दुक की नौक पर उस लड़की को जंगल में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया और उस लड़की को मार दिया | फिर इन लडको ने इस लड़की को वहीँ जंगल में दफना दिया ताकि पुलिस से बचा जा सके | ये तीनो लड़के उसकी कार लेकर वहा से भाग गए |
इस लड़की के घर वालों ने बहुत तलाश करी मगर इस लड़की का कुछ पता नहीं चला | पुलिस को भी सूचित किया गया लेकिन पुलिस को भी कोई सुराग नहीं मिला | उस रात खूब बारिश को हो रही थी तेज हवाये चल रही थी | चारो तरफ कोहरा था |
तेज हवाओ और कोहरो के बीच इसी जमीन से उस लड़की की आत्मा निकली और उसने एक चुड़ैल का रूप धारण कर लिया | ये अब इस रास्ते पर भटकने लगी | ये रात को बड़ी तेज तेज रोने और चिल्लाने लगती है | जब भी कोई गाडी इस रास्ते पर जाती है ये चुड़ैल उनके सामने आ जाती है और अचानक गायब भी हो जाती है |
एक बार इस रास्ते से एक कार गुजर रही थी ये चुड़ैल अपना वेश बदलकर उनसे लिफ्ट मांगने लगी | इस कार में बेठे लोगों ने इसको लिफ्ट दे दी | थोड़ी दूर चलने के बाद ये चुड़ैल अचानक गायब हो गई | ये देखकर ये लोग हेरान हो गए और बड़ी तेज वहां से भाग गए | इस तरह ये चुड़ैल सभी की गाडियों के पीछे पीछे भागने लगी | इसको देखकर लोग अपने गाडी की स्पीड बड़ा लेते है | लोगों में अब इस चुड़ैल का खोफ हो चूका था | लोगों ने इस रास्ते पर जाना धीरे धीरे छोड़ दिया |
सबसे अच्छी बात ये थी की ये चुड़ैल किसी को भी नुक्सान नहीं पहुंचती थी बल्कि ये लोगों को अपने होने का एहसास कराती थी | ये बताना चाहती थी की मेरे साथ क्या हुआ था | लेकिन कोई समझ नहीं पता था | जब ये बात पुलिस को पता चली तो पुलिस ने इस रास्ते की छानबीन शुरू की | पुलिस को भी ये चुड़ैल नज़र आई | चुड़ैल का चेहरा पुलिस को थोडा थोडा किसी से मिलता जुलता लगा | पुलिस ने अपना रिकॉर्ड चेक किया और देखा की ये तो वही लड़की है जो कुछ महीने पहले गायब हुई थी | पुलिस ने इसकी सुचना इसके घरवालो को दी |
जब इसके घरवाले पुलिस के साथ इस जंगल में आये तो ये चुड़ैल अपने घरवालो के सामने आ गई और खूब रोने लगी | इसके घरवाले भी खूब रोने लगे | "इसके पिता ने पूछा" बेटी तू कहाँ थी हमने तुझे कितना ढूंडा | अब इसने बताया की पापा में मर चुकी हूँ | मेरा बलात्कार करके और मुझे मार कर इस जंगल में दफना दिया गया था |
पुलिस ने उस जगह को खुदवाया और उसकी लाश को बाहर निकाला | पुलिस को खुदाई करते समय एक ऐसा सुराग मिला जिससे की वो तीनो लड़के पकडे गए | अदालत ने उन लडको को फांशी की सजा सुनाई | अब जाकर इस लड़की की आत्मा को शांति मिली | ये लड़की इसलिए भटक रही थी क्यूंकि इसको बदला लेना था |
Google Keyword
5 sabse darawani bhoot ki kahani, Best 5+ Horror Story - भूत की कहानी इन हिंदी - कहानिया फॉरएवर, 'Bhoot Ki Kahani, Chudail Ki Kahani in Hindi, horror story, american horror story, horror story in Hindi, a classic horror story, horror story in English, real horror story in Hindi, horror story movie.
Real horror story, horror story for kids, Gulli Bulli horror story, horror story writing, short horror story, Danny horror story, horror story books, horror story Hindi, horror story in Hindi PDF, american horror story season 1, american horror story season 10, Hindi horror story, the horror story, write a horror story, tell me a horror story, horror story in Hindi for reading.
Bhangarh fort horror story, classic horror story, horror story in Hindi written, horror story for kids in Hindi, american horror story cast, horror story book, horror story books in Hindi, new horror story, Dumas beach horror story, horror story cartoon, horror story in English 200 words, Marathi horror story.
Bhangarh fort horror story in Hindi, best american horror story season, american horror story season 2, horror story film, best seasons of american horror story, american horror story best seasons, horror story in Marathi, best season of american horror story,
American horror story best season, horror story cast, best horror story, horror story in Tamil, horror story in Tamil, Dumas beach Surat horror story, Khooni Monday horror story, the american horror story, Bengali horror story, best horror story in the world, horror story in Bengali.
Shortest horror story, horror story audio, written horror story in English, audio horror story, horror story in Hindi real story, horror story written in English, story horror story.
लेखक - तरुण कुमार
0 टिप्पणियाँ