5 Most Horror Bhoot Ki Kahani
5 सबसे डरावनी भूतो की कहानी
First - पहली
भूत की कहानी || रास्ते की चुड़ैल || Raste Ki Chudail || हिंदी में ||
भूत की कहानी || रास्ते की चुड़ैल ||
ये कहानी है मुंबई के पास शूटिंग रेंज की | जहाँ लोग रात में जाने से डरते है | ये रास्ता रात में क्यों इतना डरावना हो जाता है | आखिर क्या था इस रास्ते में जो लोग जाने से डरते है | दिन में तो ये रास्ता बिलकुल ठीक रहता है लेकिन रात होते ही ये रास्ता वीरान हो जाता है | चलिए जानते है |
कुछ साल पहले की बात है जब एक अकेली लड़की अपनी कार में इस रास्ते से जा रही थी तभी तीन लडको ने इस लड़की से लिफ्ट मांगी | इस लड़की ने इन तीनो लडको को लिफ्ट दे दी | इन लडको ने इस लड़की को अकेला देखकर इसके साथ जबरदस्ती करने की कौशिश करी | फिर इन लडको ने बन्दुक की नौक पर उस लड़की को जंगल में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया और उस लड़की को मार दिया | फिर इन लडको ने इस लड़की को वहीँ जंगल में दफना दिया ताकि पुलिस से बचा जा सके | ये तीनो लड़के उसकी कार लेकर वहा से भाग गए |
इस लड़की के घर वालों ने बहुत तलाश करी मगर इस लड़की का कुछ पता नहीं चला | पुलिस को भी सूचित किया गया लेकिन पुलिस को भी कोई सुराग नहीं मिला | उस रात खूब बारिश को हो रही थी तेज हवाये चल रही थी | चारो तरफ कोहरा था |
तेज हवाओ और कोहरो के बीच इसी जमीन से उस लड़की की आत्मा निकली और उसने एक चुड़ैल का रूप धारण कर लिया | ये अब इस रास्ते पर भटकने लगी | ये रात को बड़ी तेज तेज रोने और चिल्लाने लगती है | जब भी कोई गाडी इस रास्ते पर जाती है ये चुड़ैल उनके सामने आ जाती है और अचानक गायब भी हो जाती है |
एक बार इस रास्ते से एक कार गुजर रही थी ये चुड़ैल अपना वेश बदलकर उनसे लिफ्ट मांगने लगी | इस कार में बेठे लोगों ने इसको लिफ्ट दे दी | थोड़ी दूर चलने के बाद ये चुड़ैल अचानक गायब हो गई | ये देखकर ये लोग हेरान हो गए और बड़ी तेज वहां से भाग गए | इस तरह ये चुड़ैल सभी की गाडियों के पीछे पीछे भागने लगी | इसको देखकर लोग अपने गाडी की स्पीड बड़ा लेते है | लोगों में अब इस चुड़ैल का खोफ हो चूका था | लोगों ने इस रास्ते पर जाना धीरे धीरे छोड़ दिया |
सबसे अच्छी बात ये थी की ये चुड़ैल किसी को भी नुक्सान नहीं पहुंचती थी बल्कि ये लोगों को अपने होने का एहसास कराती थी | ये बताना चाहती थी की मेरे साथ क्या हुआ था | लेकिन कोई समझ नहीं पता था | जब ये बात पुलिस को पता चली तो पुलिस ने इस रास्ते की छानबीन शुरू की | पुलिस को भी ये चुड़ैल नज़र आई | चुड़ैल का चेहरा पुलिस को थोडा थोडा किसी से मिलता जुलता लगा | पुलिस ने अपना रिकॉर्ड चेक किया और देखा की ये तो वही लड़की है जो कुछ महीने पहले गायब हुई थी | पुलिस ने इसकी सुचना इसके घरवालो को दी |
जब इसके घरवाले पुलिस के साथ इस जंगल में आये तो ये चुड़ैल अपने घरवालो के सामने आ गई और खूब रोने लगी | इसके घरवाले भी खूब रोने लगे | "इसके पिता ने पूछा" बेटी तू कहाँ थी हमने तुझे कितना ढूंडा | अब इसने बताया की पापा में मर चुकी हूँ | मेरा बलात्कार करके और मुझे मार कर इस जंगल में दफना दिया गया था |
पुलिस ने उस जगह को खुदवाया और उसकी लाश को बाहर निकाला | पुलिस को खुदाई करते समय एक ऐसा सुराग मिला जिससे की वो तीनो लड़के पकडे गए | अदालत ने उन लडको को फांशी की सजा सुनाई | अब जाकर इस लड़की की आत्मा को शांति मिली | ये लड़की इसलिए भटक रही थी क्यूंकि इसको बदला लेना था |
Second - दूसरी
भूत की कहानी || चुड़ैल का खूनी कुआँ || Witch's Bloody Well || चुड़ैल की कहानी || हिंदी में ||
चुड़ैल का खूनी कुआँ || Witch's Bloody Well ||
गांवों में एक कुआँ ही होता है जो लोगों की प्यास भुजाता है | गाँव में लोग कुएँ से ही पानी भरा करते है | लेकिन क्या कुएँ पर किसी चुड़ैल का साया हो सकता है | ये कहानी है महाराष्ट्र के एक गाँव की जहाँ कुएँ ने गाँव के लोगों की प्यास छीन ली | क्यूँ लोग इस कुएँ से पानी नहीं भरते थे | क्यों धीरे धीरे पूरा गाँव खाली हो गया |
इस गाँव में एक कुआँ हुआ करता था | गाँव के लोग इसी कुएँ से पानी भरा करते थे | एक दिन इसी गाँव की एक लड़की अचानक गायब हो गई | गाँव के लोगों ने खूब ढूँढा मगर उस लड़की का कुछ पता नहीं चला | अगले दिन गाँव के कुछ औरते उस कुएँ के पास पानी भरने गई और उन्होंने उस कुएँ में देखा की ये वही लड़की है जिसको कल सब ढूँढ रहे थे | वो लड़की मर चुकी थी और उसके शरीर में पानी भरने की वजह से वो ऊपर आ गई थी | लोगों को लगा की शायद इसका पैर फिसल गया होगा और वो डूब गई होगी | गाँव के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया |
गाँव की दो औरते उसी रात को कुएँ के पास पानी भरने गई | जिस दिन उस लड़की का अंतिम संस्कार किया था | उन औरतो ने उस लड़की को कुएँ के अन्दर बेठा हुआ देखा और वो औरते डर कर वहा से भाग गई | उन औरतो ने ये बात गाँव के लोगो को बताई की वो लड़की भयानक चुड़ैल बन चुकी है और वो कुएँ के अन्दर बेठी हुई है |
गाँव के लोग जैसे ही उस कुएँ के पास गए तो वो चुड़ैल अब कुएँ के ऊपर बेठी हुई थी | ये देखकर गाँव के लोग वहां से भाग गए | उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था की ये सब क्या हो रहा है | ये चुड़ैल अब गाँव में आ चुकी थी और उसने गाँव के दो लोगो को मार दिया था | वो अब लोगो की जान की प्यासी बन चुकी थी | फिर से उसने दो और लोगो को मार दिया था |
अब गाँव के लोगों ने उस चुड़ैल से छुटकारा पाने के लिए एक पंडित जी को बुलाया | पंडित जी ने आज रात 12:00 बजे पूजा करने की योजना बनाई | 12 बज चुके थे पूजा चालू थी तभी अचानक सामने से धुआं आने लगा लोग डर रहे थे | पंडित जी ने कहा की कोई भागेगा नहीं | वो चुड़ैल अचानक प्रकट हो गई | वो पास आती जा रही थी तभी अचानक वो गायब हो गई | लोग इधर उधर देखने लगे तभी अचानक वो लोगो के सामने आ गई | "पंडित जी ने उस चुड़ैल से कहा की" तू क्यों इन लोगो को मार रही है तू चाहती क्या है | "चुड़ैल ने कहा की" में सरपंच को मारना चाहती हूँ | क्यूंकि इसी ने मुझे मारा है | इसने अपने साथियो के साथ मिलकर मेरा बलात्कार किया और मुझे कुएँ में फेक दिया | इसके साथियो को तो मेने मार दिया अब इसकी बारी है |
"पंडित जी ने कहा की" हमे इस बात का दुख है और इस सरपंच को सजा भगवान देगा | तू इसे माफ़ कर दे और तेरी आत्मा को शांति मिल जाएगी | में इसे माफ़ नहीं करुँगी | में आत्मा को शांति तभी मिलेगी जब में इसे मार दूंगी | इसने सरपंच को भी मार दिया | ये चुड़ैल अब जोर जोर से रोने लगी | आखिरकार इसकी आत्मा को शांति मिल गई और ये चुड़ैल हमेशा के लिए चली गई |
लेकिन लोगों में डर अभी भी था और ये सब गाँव छोड़कर जाने लगे | अब गाँव धीरे धीरे पूरा खली हो गया | बड़े बुजुर्ग लोग कह गए है की अगर किसी की समय से पहले मौत हो जाये तो उसकी आत्मा भटकती है | अगर किसी इंसान के साथ कुछ गलत होता है तो वो भूत बनकर बदला जरुर लेता है |
Third - तीसरी
भूत की कहानी || पेड पर चुड़ैल || Witch on the Tree || सबसे डरावनी कहानी || हिंदी में ||
पेड़ पर चुड़ैल || Witch on the Tree ||
ये कहानी है दिल्ली से सटे एक पार्क की | पार्क हमेशा बच्चो के खेलने के लिए होता है | बच्चो की सारी थकान पार्क को देखकर ही दूर हो जाती है | एक पार्क ही होता है जहाँ लोगो को सुख शांति मिलती है | लेकिन क्यों शाम 6 बजे के बाद ये पार्क वीरान हो जाता है | लोग शाम 6 के बाद क्यों नहीं आते है | चलिए जानते है आखिर क्या वजह है:-
इस पार्क में एक बरगद का पेड है | लोगो का कहना है की इस बरगद के पेड़ पर एक चुड़ैल का वास है | वैसे तो यह पार्क लोगो के घुमने के लिए बनाया गया है | यहाँ लोग घुमने भी आते है लेकिन शाम 6 बजे के बाद ये पार्क बंद हो जाता है और शाम 6 बजे के बाद से ही ये पार्क सुनसान हो जाता है |
दरअसल कुछ साल पहले एक औरत ने इस पेड़ पर फांसी लगा ली थी और उसकी आत्मा ने इस पेड़ पर अपना डेरा डाल रखा है | यहाँ तक बहुत लोगो ने उसकी आत्मा को इस पेड़ पर उल्टा लटकते हुए देखा है | आस पास के लोगो ने इसे चुड़ैल का नाम दे दिया |
लोगो का कहना है की | एक बार तो कुछ बच्चे शाम 6 बजे के बाद पार्क की दीवार पार करके इस पेड़ के पास खेलने लगे और खेलते खेलते ये सभी बच्चे इस पेड़ की बेल पर लटकने लगे तभी उन बच्चो में से एक बच्चे की गर्दन बेलों का फंदा बन गई और उस बच्चे की मौत हो गई | ये देखकर सभी बच्चे वहां से भाग गए | जब उन्होंने अपने माता पिता को ये बात बताई तो सभी लोगो इस पेड़ के पास गए और वहां क्या देखा की वो बच्चा गायब था | उस बच्चे की बहुत तलाश की गई मगर उस बच्चे का कुछ पता नहीं चला | ये घटना सिर्फ एक बार नहीं हुई बल्कि बहुत बार हुई है |
लोगो का कहना है की ये चुड़ैल सिर्फ बच्चो को अपना शिकार बनाती है | जो बच्चा इस पेड़ के पास जाता है उस बच्चे को वश में करके उसे मार देती है | अब तक ये चुड़ैल काफी बच्चो को मार चुकी है | अब लोग इस चुड़ैल से बहुत डर गए थे | आखिरकार लोगों ने एक तांत्रिक बाबा को बुलाया |
तांत्रिक बाबा ने उस पेड़ को चारो तरफ से तंत्र मंत्र से बंद कर दिया और उस पेड़ में चार कीलो को गाड़ दिया है | जिससे की वो चुड़ैल पेड़ के अन्दर बंद हो गई | तांत्रिक बाबा ने लोगो के एक चेतावनी दी थी की अगर एक भी कील इस पेड़ से निकाली गई तो ये चुड़ैल वापस आ जाएगी |
लोगों ने बाबा की चेतावनी को ध्यान में रखकर पेड़ के पास जाली लगवा दी और एक बोर्ड भी लगवाया | उस बोर्ड पर लिखा था की इस पेड़ के पास जाना शख्त मना है |
Forth - चौथी
भूत की कहानी || स्कूल में चुड़ैल || School Main Chudail || Most Horror School || हिंदी में ||
स्कूल में चुड़ैल || School Main Chudail ||
ये कहानी है दिल्ली के एक प्राइवेट स्कूल की जहाँ एक चुड़ैल ने अपना खोफ फेला रखा है | ये स्कूल बिलकुल वीरान पड़ा है कोई बच्चा इस स्कूल में पड़ने नहीं जाता और नहीं ही कोई इस स्कूल में पढाने आता है | ये स्कूल तो बस नाम का ही रह गया है ये तो एक चुड़ैल का घर बन चूका है |
गर्मियों का समय था | स्कूल की, गर्मियों की छुट्टी पड़ने वाली थी आज स्कूल का आखरी दिन था | कुछ सरारती बच्चो ने स्कूल की छुट्टी के समय तक़रीबन 12:30 बजे स्कूल में काम करने वाली एक गूंगी लड़की को स्कूल के सबसे ऊपर वाले कमरे में बड़ी चलाकी से बंद कर दिया और कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी | वो लड़की आवाज लगाने की कौशिश कर रही थी मगर वो बोल नहीं पाती थी | किसी को भी उसकी आवाज सुनाई नहीं दी | अब स्कूल खाली हो चूका था | वो लड़की रो रही थी गूंगी आवाज में चिल्ला रही थी |
वैसे तो स्कूल में एक चोकीदार होता है मगर वो भी स्कूल के छोट्टीऔ में अपने गाँव चला गया | वो लड़की भूकी प्यासी तड़पती रही | आखिरकार उसने 5 वें दिन अपनी सांस छोड़ दी | वो लड़की तड़प तड़प कर मर गई | दो महीने बीत जाने पर जब स्कूल खोले गए तो स्कूल के लोगो को बहुत बदबू आने लगी | उन्होंने जब ऊपर जाके देखा तो उस लड़की की लाश पड़ी हुई थी | स्कूल के लोगो ने ये बात पुलिस से छुपाई और उस लड़की की लाश को पीछे जंगल में दफना दिया | ताकि स्कूल की बदनामी से बचा जा सके |
ये घटना किसी भी बच्चो को नहीं पता थी | ये घटना सिर्फ और सिर्फ स्कूल के प्रिंसिपल और चोकीदार को पता थी | स्कूल के प्रिंसिपल ने इस घटना को किसी को बताने से मना किया था |
स्कूल खुलने के दो दिन बाद ही चोकीदार को उस लड़की का भयानक चेहरा दिखाई दिया और उसने ये बात प्रिंसिपल को बताई की वो लड़की चुड़ैल बन चुकी है | लेकिन प्रिंसिपल ने उसकी बात नहीं मानी और उसी शाम को चोकीदार की मौत हो गई | फिर दो दिन बाद उस प्रिंसिपल की भी मौत हो गई | इन सबके बाद वो चुड़ैल अब उन बच्चो के पीछे पड़ी थी जिन्होंने उसे कमरे में बंद किया था | एक सप्ताह के अन्दर अन्दर उस चुड़ैल ने उन बच्चो को भी मार दिया | ये चुड़ैल वाली बात पुरे स्कूल में फेल गई | सभी बच्चो ने स्कूल आना बंद कर दिया |
जैसे ही ये बात उच्च अधिकारिओ को पता चली तो उन्होंने उस स्कूल को शील कर दिया | आज तक उस स्कूल को नहीं खोला गया | वो चुड़ैल आज भी वहा भटकती है | आस पास के लोगो का कहना है की वो चुड़ैल खिड़की से देखती है | आज वो स्कूल एक खंडर बन चूका है | कोई भी उस स्कूल के पास नहीं जाता है |
Fifth - पांचवी
भूत की कहानी || बिना सिर वाली चुड़ैल || Bina Sir Wali Chudail || Most Haunted Railway Station || हिंदी में
बिना सिर वाली चुड़ैल की कहानी || Most Haunted Railway Station
ये कहानी है एक रेलवे स्टेशन की जहाँ एक चुड़ैल ने अपना कब्ज़ा कर रखा था | इस रेलवे स्टेशन में इस चुड़ैल का साया था | ये रेलवे स्टेशन बहुत छोटा था और चारो तरफ से जंगल से घिरा हुआ था | इस स्टेशन पर दिन में तो हल चल रहती थी मगर शाम 6 बजे के बाद ये स्टेशन वीरान हो जाता था |
ये कहानी है मुंबई से 350 किलो मीटर दूर एक गाँव की | इस गाँव से 2 किलो मीटर दूर एक रेलवे स्टेशन था | इस स्टेशन पर एक गरीब औरत रहा करती थी और आने जाने वाले लोगो से भीख माँगा करती थी | ये औरत अपना जीवन यापन भीख मांग कर करती थी | एक बार एक ट्रेन इस स्टेशन पर रूकती है और ये औरत ट्रेन की खिड़की से यात्रिओ से पैसे और खाना मांगती है तभी अचानक ट्रेन चलने लगती है और ये औरत उस ट्रेन के साथ-साथ दोड़ने लगती है तभी उस औरत का पैर पीसल जाता है और ये औरत ट्रेन के निचे आ जाती है |
लोग ट्रेन के निचे देखने लगते है और उस औरत को आवाज देने लगते है मगर उस औरत की कोई भी हलचल नहीं हुई | जैसे ही ट्रेन चली जाती है तब लोगो देखा की वो औरत मर जाती है और उस औरत की गर्दन शरीर से अलग हो जाती है | लोग ये देखकर घबरा जाते है और पुलिस को फ़ोन करते है | लोगो ने पुलिस को बुलाया और पुलिस उस औरत को लेकर चली गई |
कुछ दिनों बाद कुछ लोग रात में स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने जाते है तभी अचानक पटरी के उस पार इन लोगो को एक औरत नज़र आती है जिसकी गर्दन उसके हाथ में थी | यह देखकर लोग वहां से भाग जाते है और गाँव के लोगो को बताते है लेकिन गाँव के लोग इनकी बात का विश्वास नहीं करते | फिर गाँव के लोगो ने यह तय किया की हम स्टेशन पर जाके देखेंगे |
जब गाँव के लोग इस स्टेशन पर आये तो कोई भी नज़र नहीं आया | पूरा स्टेशन और जंगल छान मारा लेकिन कोई नज़र नहीं आया | जब सभी लोग स्टेशन पर एकजुट हुए तो अचानक वही बिना सिर वाली औरत सामने आ गई | ये देखकर सभी लोग भाग गए और सबने ये फेसला किया की कोई भी इस स्टेशन पर नहीं जायेगा | इसके बाद गाँव के लोगो ने इस औरत को बिना सिर वाली चुड़ैल का नाम दे दिया | ये चुड़ैल आज भी उसी स्टेशन पर घुमती है |
Google Keyword
5 sabse darawani bhoot ki kahani, Best 5+ Horror Story - भूत की कहानी इन हिंदी - कहानिया फॉरएवर, 'Bhoot Ki Kahani, Chudail Ki Kahani in Hindi, horror story, american horror story, horror story in Hindi, a classic horror story, horror story in English, real horror story in Hindi, horror story movie.
Real horror story, horror story for kids, Gulli Bulli horror story, horror story writing, short horror story, Danny horror story, horror story books, horror story Hindi, horror story in Hindi PDF, american horror story season 1, american horror story season 10, Hindi horror story, the horror story, write a horror story, tell me a horror story, horror story in Hindi for reading.
Bhangarh fort horror story, classic horror story, horror story in Hindi written, horror story for kids in Hindi, american horror story cast, horror story book, horror story books in Hindi, new horror story, Dumas beach horror story, horror story cartoon, horror story in English 200 words, Marathi horror story.
Bhangarh fort horror story in Hindi, best american horror story season, american horror story season 2, horror story film, best seasons of american horror story, american horror story best seasons, horror story in Marathi, best season of american horror story,
American horror story best season, horror story cast, best horror story, horror story in Tamil, horror story in Tamil, Dumas beach Surat horror story, Khooni Monday horror story, the american horror story, Bengali horror story, best horror story in the world, horror story in Bengali.
Shortest horror story, horror story audio, written horror story in English, audio horror story, horror story in Hindi real story, horror story written in English, story horror story.
लेखक - तरुण कुमार
0 टिप्पणियाँ