माता पिता भगवान है | माता पिता पर निबंध हिंदी में
इस दुनिया में सबसे बड़ा आशीर्वाद अगर किसी का होता है तो वो है आपके माता पिता |
माता पिता के चरणों में स्वर्ग होता है |
माता पिता भगवान के समान है | आपको अपने हाथो से खाना खिलाने वाली माँ ही होती है |
अपने कंधे पर बिठाकर पूरी दुनिया घुमाने वाला और कोई नहीं पिता ही होता है |
जब आप बीमार होते हो तो रात रात भर जागकर आपकी देखभाल करने वाला और कोई नहीं माता पिता ही होते है |
आपका पेट भरने के लिए जो कड़ी धुप में मजदूरी करता है वो पिता होता है |
सर्दियों में आपको अपनी गोद में सुलाने वाली और कोई नहीं आपकी माँ होती है |
गर्मियो में जब लाईट चली जाती है तो पंखे से हवा करने वाली और कोई नहीं माँ ही होती है |
खुद भूखे रहकर आपका पेट भरने वाले और कोई नहीं माता पिता होते है |
आपको खिलोने लाकर देने वाला और कोई नहीं बल्कि पिता होता है |
जो कभी स्कूल नहीं गए और अपने बच्चे को पढ़ाने वाले और कोई नहीं माता पिता ही होते है |
बच्चो को खूब प्यार करने वाले और कोई नहीं माता पिता ही होते है |
खुद पुराने जूते और चप्पल में रहते है लेकिन बच्चो को अच्छे जूते और चप्पल पहनने वाले माता पिता ही होते है |
स्कूल जाते समय बच्चो के हाथो में एक दो रुपए देने वाला पिता होता है |
इसीलिए में कहा है की माता पिता भगवान होते है |
दोस्तों आप कभी भी अपने माता पिता को दुखी मत करना | क्यूंकि जिन बच्चो के माता पिता नहीं होते वो घर बिलकुल सुनसान हो जाता है | एक बार आप उन बच्चो से मिलिए जिनके माता पिता नहीं होते है तब आपको पता चलेगा की माता पिता की अहमियत क्या होती है |
इस निबंध को लिखते समय में अपने आंसू नहीं रोक पाया | क्यूंकि मेरे पिता इस दुनिया में नहीं है | आज उनकी कमी महसूस होती है | मेरे पिता आज से आठ महीने पहले ही हमे छोड़ कर चले गए |
लेखक (तरुन कुमार)
0 टिप्पणियाँ