Khooni Nadi | खूनी नदी




खूनी नदी आप सोच रहे होंगे ये कैसा नाम है | दोस्तों जैसा की आप जानते ही है की दिल्ली देश की राजधानी है | इसी दिल्ली में एक रोहिणी नाम की जगह है जहा एक ऐसी नदी है जो खूनी नदी के नाम से जानी जाती है | इस नदी को खूनी नदी, खूनी नहर और खूनी झील के नाम से भी पुकारते है | ये दिल्ली की एक और सबसे डरावनी जगह है | इस नदी के आसपास जंगल है और ये जगह बहुत डरावनी है | लोगो का कहना और मानना है की इस नदी में भूतों का वाश है | जो भी इस नदी के पास जाता है वो इस नदी में डूब जाता है | इसमें कितनी सच्चाई है चलिए जानते है |


दोस्तों इस नदी के पास जाते ही अजीब सी बदबू आने लग जाती है | इस नदी में और नदी के आसपास आये दिन लाशें मिलती रहती है | कहाँ जाता है की ये नदी लोगो को अपनी तरह आकर्षित करती है और लोगो को नदी में डूबा देती है | इस नदी के बारे में कुछ ऐसा भी सुना है की यहाँ आत्माओ का वाश है | ये आत्माये लोगो को वश में करके नदी में डूबा देती है | रात होते ही ये रास्ता बिलकुल सुनसान हो जाता है | इस खूनी नदी के रस्ते से जाने से लोग डरते है | कोई भी इंसान रात में इस नदी के पास से नहीं गुजरता है | इस नदी से रात को अजीबो आवाजे आती है | कुछ लोगो का तो ये भी मानना है की चोर लुटेरे लोगो को लूटकर उनको मारकर इसी नदी में फेक देते है | लेकिन इस नदी का रहस्य अभी तक सामने नहीं आया | आखिर आये दिन इस नदी में लाशे मिलती कैसे है | क्या ये काम चोर लुटेरे का है या फिर सच में इस नदी में आत्माओ का वाश है | ये राज अब तक नहीं पता चला | लेकिन लोगो का तो यही मानना है की इस नदी में भूतों का वाश है |